फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl eyes effected after injection in phc

इंजेक्शन लगाने के बाद गई आंखों की रोशनी

Thu, 02 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
girl eyes effected after injection in phc
बंदर काटने के बाद शेरगढ़ रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंजेक्शन लगवाने के बाद युवती की आंखों की रोशनी चली गई। इंजेक्शन लगाने के बाद से ही उसे आंखों में परेशानी होने लगी थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी एक नहीं सुनी। बुधवार को युवती को साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर आए परिवारीजनों ने हंगामा किया। इसके बाद उसे मथुरा रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां भी उसकी आंखों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


लालाराम मार्ग निवासी कयूम की पुत्री तन्हा (17) को 25 जून को बंदर काटने के बाद उसके पिता स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। चिकित्सक ने दवा दे दी। 27 जून को उसे एक इंजेक्शन लगा दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद तन्हा को आंखों में परेशानी होने लगी। परिवारीजन उसे फिर से स्वास्थ्य केंद्र पर लाए और चिकित्सक को आंखों में हो रही परेशानी के बारे में बताया। चिकित्सक ने उसे थोड़ी देर में आराम होने की बात कहकर घर भेज दिया। इसके बाद भी तन्हा की परेशानी बढ़ती गई। परिवारीजनों ने मथुरा में एक नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया तो उन्होंने रोशनी गायब होने की बात कही।
विज्ञापन


बुधवार को युवती के परिवारीजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां चिकित्सक के अवकाश पर होने की बात सुनकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मोहित बंसल ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक न होने पर युवती परेशान होकर शाम को कोसी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी कारणवश तन्हा की आंखों की जांच बुधवार को नहीं हो पाई, गुरुवार को जांच कराई जाएगी। यदि जरूरी हुआ तो उसे आगरा रेफर करा दिया जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी कि चूक कहां हुई।
- डॉ. सज्जन कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed