फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giriraj Ji Dham

गिरिराज प्रभु के जयकारों से गूंजी तलहटी

Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Ji Dham
मथुरा। नववर्ष के अवसर पर रोशनी से जगमग हुआ गिरिराज दानघाटी मंदिर। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नववर्ष पर शुक्रवार को तलहटी गिरिराज प्रभु के जयकारों से गूंज उठी। सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार आधी रात से हजारों गिरिराज भक्तों ने कान्हा की क्रीड़ा स्थली गिरिराज जी धाम के प्रमुख दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु का दुग्धाभिषेक कर परिक्रमा प्रारंभ की। गिरिराज प्रभु के जयघोष और राधे-राधे की धुन पर भक्त थिरकते नजर आ रहे थे। तलहटी में दो दिन से रात में सर्दी भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं पा रही थी। तलहटी में बह रही भक्ति की रसधार में सुध-बुध खोए भक्तों ने गिरिराजजी की शरण में पहुंच कर मस्तक टेका और ब्रजरज लगाकर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी। गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा, गिर्राज मुखारबिंद जतीपुरा, श्री राधाश्याम सुंदर मंदिर, श्री देवकीनंदन जी, रामानंदाश्रम, कनक भवन आदि स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल
लाखों भक्तों की भीड़ गिरिराज परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंची। भक्तों के उमड़ते सैलाब से गोवर्धन में प्रशासन की व्यवस्थाएं फेल नजर आईं। भक्तों के वाहन खड़े करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं की। श्रद्धालु भक्त चार पहिया वाहनों को सड़क मार्ग किनारे पार्क कर परिक्रमा करने चले गए। जिससे कस्बा के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed