फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gilt theft of Rs 3.50 lakh of a gilt trader

गिलट व्यापारी के 3.50 लाख रुपये की गिलट चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gilt theft of Rs 3.50 lakh of a gilt trader
मथुरा। शहर के गऊघाट में गिलट व्यापारी के कारखाने में छत के सहारे घुसे चोरों ने ३.५० लाख रुपये की गिलट और जेवरात चोरी कर लिए। सुबह कारखाने पहुंचे व्यापारी ने देखा तो वह दंग रह गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर के गऊघाट निवासी पवन चौधरी पुत्र राम चौधरी का घर के पास ही कारखाना है। इसमें गिलट के सिक्के, पायल और अन्य जेवरात भी बनाए जाते हैं। चार दिन पूर्व कारखाने में छत के सहारे से घुसे चोरों ने करीब ३.५० लाख रुपये की गिलट की छड़, पायल आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह व्यापारी ने देखा तो वह दंग रह गया। हालांकि गोविंदनगर पुलिस ने जानकारी जुटाई तो व्यापारी ने एक युवक और एक नाबालिग के चोरी की वारदात में शामिल होना बताया है। गोविंदनगर पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताए गए युवक और नाबालिग की तलाश पुलिस कर रही है। कारखाने के स्वामी राम चौधरी ने बताया कि साल २००५ में भी उनके कारखाने में करीब १५ लाख रुपये की चांदी की चोरी हुई थी। उसमें भी पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरों की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed