फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ghaziabad defeated Firozabad by 8 wickets to reach the semi-finals.

Mathura News: फिरोजाबाद को 8 विकेट से हराकर गाजियाबाद सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad defeated Firozabad by 8 wickets to reach the semi-finals.
कोसीकलां में खिलाड़ियों से परिचय करते कमल किशोर वार्ष्णेय। 
कोसीकलां। श्री रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतरराज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे क्वाटर फाइनल मैच में गाजियाबाद ने फिरोजाबाद को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। पहला सेमी फाइनल मैच शुक्रवार को गुरुग्राम और गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा। हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने टॉस उछाल कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने पहले सात ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना कर सधी हुई शुरुआत की, परंतु गाजियाबाद की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट चटका कर फिरोजाबाद को 18वें ओवर में 78 रन पर ढेर कर दिया। हमजा ने 36, अनमोल ने 14 रन बनाए। वसीम ने 4, अनिल जांगरा ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर से ही चौके छक्कों की बारिश कर दी और मात्र 6.4 ओवर में दो विकेट खो कर 82 रन बना अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। शरद कुमार ने 27 और पिन्नी ने 26 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गोल्डन क्लब के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह एडवोकेट ने वसीम को दिया। अंपायरिंग महेंद्र चौधरी और अनिल सागर ने, स्कोरिंग मयंक प्रताप और कमेंट्री देवकी नंदन पांडेय और भुवनेश सांगवान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed