फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Get orders from the captain and bring it, then we will file a case

Mathura News: कप्तान से आदेश कराकर लाओ, तब लिखेंगे मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Get orders from the captain and bring it, then we will file a case
मथुरा। जिले के थानों में पीड़ितों को टरकाने का काम किया जा रहा है। हाईवे थाने से 69 वर्षीय एक सेवानिवृत्त सैनिक को थाने से कह दिया गया कि पहले कप्तान से आदेश कराकर लाओ, तब मुकदमा लिखेंगे। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद उसका मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मामला भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक सोवरन सिंह निवासी विकास नगर, हाईवे का है। उन्होंने बताया कि अपने मकान में पत्नी के साथ रहते हैं। 7 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे करीब बेटा रामकृपाल दो सूटकेस में भरकर पुश्तैनी जेवर, सेना के दस्तावेज, बैंक की पास बुक, पैन कार्ड, प्लाटों के बैनामा के दस्तावेज आदि कीमती सामान, दो लाख रुपये व स्कूटी पर रखकर ले जा रहा था। उन्होंने व पत्नी ने रोका टोकी की तो बेटे आजाद व रामकृपाल ने धमकी दी। सामान नहीं ले जाने दिया तो दोनों की हत्या कर देंगे। बलपूर्वक सामान लेकर चले गए।
विज्ञापन

घटना की तहरीर लेकर थाना हाईवे पहुंचे। वहां पर पुलिस ने कहा, जब तक कप्तान साहब आदेश नहीं करेंगे, तब तक रिपोर्ट नहीं लिखेंगे। मामले में एसएसपी शैलेश पांडेय से गुहार लगाई। थाना पुलिस के रवैये की शिकायत भी की। इसके बाद एसएसपी ने आदेश किया, तब जाकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी थानेदारों को सख्त हिदायत है कि किसी भी पीड़ित को थाने से नहीं लौटाया जाए। उनकी शिकायत सुनी जाए और जांच कर कार्रवाई करें। अगर, इस आदेश की कहीं अवहेलना की जा रही है तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
- डाॅ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed