फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gas Agency Owner Employees Beaten; Allegations of Robbery

Mathura News: गैस एजेंसी संचालक व कर्मचारियों को पीटा, लूट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency Owner Employees Beaten; Allegations of Robbery
महावन। तहसील स्थित शिवांगी ईंडेन गेस एजेंसी पर शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे गैस एजेंसी के कर्मचारियों और ग्राहक में मारपीट हो गई। इसमें एजेंसी के कर्मचारी घायल हो गए। एजेंसी संचालक ने लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अहीरपाड़ा निवासी विकास यादव अपने साथी विक्रम, गोविंद के साथ शिवांगी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे। एजेंसी के कर्मचारियों ने कहा पहले बुकिंग करा लो, इसके बाद गैस मिलेगी। बुकिंग नहीं होने के कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विकास यादव साथी के साथ एजेंसी संचालक राजकुमार शर्मा के कार्यालय में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर संचालक से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनकी शर्ट की जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए गए। एजेंसी कर्मचारी ध्रुव कुमार एवं श्याम सुंदर मारपीट में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए भेज गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना महावन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed