फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangster Act action taken against gang that robbed Congress leader daughter in Mathura

Mathura: कांग्रेस नेता की बेटी से हाईवे पर लूट का मामला, वारदात करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Mon, 27 Nov 2023 07:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 07:49 PM IST
सार

मथुरा में कांग्रेस नेता की बेटी से हाईवे पर लूट के मामले में वारदात करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। मामला बीती 10 जुलाई का है। 

विज्ञापन
Gangster Act action taken against gang that robbed Congress leader daughter in Mathura
थाना हाईवे, मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कांग्रेस नेता की बेटी से थाना हाईवे क्षेत्र में बीती 10 जुलाई को लूट करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। हाईवे थाना इंस्पेक्टर ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। गैंग चार्ट में अभिमन्यु को गैंग लीडर और उसका साथी बटेरा रखा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 10 जुलाई को गोविंद नगर इलाके की महिला, जोकि अपनी मित्र के साथ ऑटो में जा रही थी। उससे सीआईएमएस हॉस्पिटल के पास लूट की वारदात की थी। इस वारदात को नरेश उर्फ दिनेश उर्फ बटेरा ठाकुर निवासी ग्राम बाटी, जैंत और अभिमन्यु उर्फ अन्नू निवासी तुलसी नगर, हाईवे ने अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दहेज में कार नहीं मिली... तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल; पति और देवर नामजद
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं दोनों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की प्रक्रिया के बाद अब इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया जाएगा। इसके लिए संबंधित तहसील से डाटा मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed