फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangs of con artists are active... Police don't even register reports.

Mathura News: सक्रिय हैं टप्पेबाजों के गैंग...रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Gangs of con artists are active... Police don't even register reports.
मथुरा। शहर में टप्पेबाजों के गिरोह सक्रिय हैं। आए दिन महिलाओं और ग्रामीणों को लालच देकर ठग रहे हैं, मगर पुलिस ऐसे मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में टप्पेबाजों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दो दिन पहले भी होलीगेट चौराहे पर एक महिला को बातों में फंसाकर टप्पेबाज सोने के कुंडल उतरवा ले गए।
विज्ञापन

मेवात के अपराधी सोने की ईंट का लालच देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। हालांकि हाल में पुलिस ने इस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मेवात के कई गैंग गाड़ियां चोरी से लेकर लोगों को लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कई मामले पुलिस तक नहीं पहुंचते हैं तो कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की सुनवाई नहीं करती है और इन मामलों को दबा दिया जाता है।
विज्ञापन

केस -एक
जनरल गंज निवासी ममता सैनी पत्नी राजेश 21 सितंबर की दोपहर को सिलाई के लिए कपड़े लेने होली गेट आई थीं। यहां से लौटते समय होली गेट पर ई-रिक्शा सवार दो लोगों ने उन्हें बातों में लेकर ई-रिक्शा में बिठाकर कुछ सुंघाया। इसके बाद उन्हें डेंपियर नगर में ले जाकर सोने के एक तोले से अधिक वजनी कुंडल उतरवा लिए और उन्हें यहीं उतारकर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी, मगर पुलिस ने चौराहे के सीसीटीवी फुटेज तक चेक करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस -दो
राया के रहने वाले बालमुकुंद अपनी पत्नी की दवा लेने मथुरा के जिला अस्पताल आए थे। यहां दो युवकों ने उन्हें बताया कि यहां अभी लूट हुई है। आपके पास जो रुपये हैं, वह दे दें। बातों में लेकर उनसे पांच हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, मगर पुलिस ने टहला दिया। इस तरह की घटनाओं में कार्रवाई नहीं होने से टप्पेबाज अशिक्षित और कमजोर तबके के लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed