फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ganesh, chaturthi, celebration, festivel, mathura

कान्हा की नगरी में सिद्धि विनायक का श्रद्घा के साथ मना जन्मोत्सव

Sat, 22 Aug 2020 08:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
ganesh, chaturthi, celebration, festivel, mathura
वृंदावन गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोटे गणेश पंचामृत अभिषेक करते सेवायत - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मंगलमूर्ति सिद्ध गणपति गणेश के जन्मोत्सव पर कान्हा की नगरी में विविध धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। बुद्धि विनायक के जन्मोत्सव पर गणेश मंदिरों में प्रात:काल मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पंचामृत महाभिषेक किया गया। नवीन वस्त्र धारण करा विशेष शृंगार किया। श्री गणेश नामार्चन के बाद महाआरती की गई।
विज्ञापन

जयसिंहपुरा स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में पंडित देवकीनंदन चतुर्वेदी के आचार्यत्व में 12 बजे गणेशजी के श्री विग्रह का अभिषेक किया। दोपहर में शृंगार और महाआरती हुई। चौबिया पाड़ा में विराजमान आदि महागणपति दशभुजी गणेश का जन्मोत्सव श्री दशभुजी गणेश सेवा समिति की ओर से मनाया गया। श्रीजी पीठाधीश्वर बाबा महाराज के सानिध्य में आचार्य मनीष बाबा, कपिल बाबा ने महागणपति का पंचामृत महाभिषेक किया। गणपति विग्रह का षोडशेपचार पूजन, अर्चन वैदिक व तंत्रोक्त पद्धति से किया।
विज्ञापन

छत्ता बाजार स्थित प्राचीन मंदिर गोवर्धन नाथ में भगवान रिद्धि सिद्धि के दाता गणपति गणेश का मंत्र उच्चारण के बीच महंत लोकेंद्र नाथ कौशिक वेदांत कौशिक ने पंचामृत अभिषेक किया गया। ठाकुर जी का फूल बंगला सजाया गया। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, नंद लाल चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, पंडित देवकिशन शर्मा, रसिक बिहारी शर्मा थे। अस्कुंडा घाट स्थित बड़ा गणेश मंदिर पर पंचामृत अभिषेक, वस्त्र अलंकरण जन्म दर्शन आरती के बाद फूल बंगला सजाया गया। मंदिर सेवायत पं. चंद्रशेखर गोस्वामी, पंडित अमित भारद्वाज व सोनू पांडेय ने किया। राघव दुबे, शौर्य गोस्वामी विवेक शर्म दीपक शास्त्री , मनोज गौड़ की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन। मंगलमूर्ति सिद्ध गणपति गणेश के जन्मोत्सव पर धार्मिक नगरी में विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान हुए। प्राचीन श्री मोटे गणेश मंदिर में प्रात:काल सिद्धप्रतिमा का श्री गणेश अर्थवशीर्ष के मंत्रोच्चारण के साथ महाभिषेक किया। श्रीगणेश नामार्चन के उपरांत महाआरती की गई। सेवायत विपिन शर्मा, गिरधारी शर्मा, हेमंत शर्मा, अशोक शर्मा, अभिषेक, पं मनीष शुक्ला द्वारा अभिषेक कराया गया। अतुल श्रीवास्तव, कमलेश अरोड़ा, गोविंद स्वामी, मानव कृष्ण, विजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास प्राचीन मंदिर में भी श्री गणपति की विशेष पूजन अर्चन कर फूलबंगला सजाया गया। ज्ञान गुदड़ी स्थित आश्रम गोदाविहार में विघ्नहर्ता की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक कर महाआरती उतारी गई।
वृंदावन। संस्कार सिटी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति की पूजा-अर्चना की गई। भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना सेे पहले मूर्ति का भव्य शृंगार किया। आरती के बाद भोग लगाया। सभी भक्तों ने कोराना महामारी से जल्द छुटकारा पाने का आशीर्वाद मांगा। जीएलए विवि के चीफ फाइनेंस ऑफिसर एवं एनके ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया। अतुल, मुकेश, मेघा रावत, रिचा, हरेंद्र, पुरोहितजी, ध्रुव, जितेंद्र, रामेश्वर, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
सौंख। विभिन्न संगठनों ने बुद्धि प्रदाता गणेश चतुर्थी श्रद्धाभाव के साथ मनाई। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन भरत सिंह कुंतल ने गणेश जी की प्रतिमा पर लड्डू का भोग लगाया। ईओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र बाबू, सभासद खेमी कुशवाह, साकेत गर्ग, विनोद चैधरी, चेतन सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार, राधेश्याम कुशवाह, दलवीर सिंह, नेत्रपाल सिंह, गौरव पालीवाल मौजूद थे। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में हवन किया। चेयरमैन सुरेश सिंह, प्रबंध निदेशक हरी चंद सिंह, प्रशासक शगुन सिंह, प्रहलाद सिंह, रामबाबू, एसवी सिंह, रुक्मेश सिंह, विपिन सिंह, जीपी शर्मा आदि थे। अग्रवाल समाज के बच्चों ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की और भजन संध्या का आयोजन किया। निखिल गर्ग, मोहित, उत्कर्ष, रवि, हर्ष, तनिष्क, आशीष, निखिल अग्रवाल, अमन, मयंक का सहयोग रहा। बृजधाम विद्या मंदिर पाली डूंगरा में चेयरमैन जगवीर सिंह, प्रबंध निदेशक अतुल चौधरी, प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा, नरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह आदि ने गणेश चतुर्थी मनाई। उपभोक्ता अधिकार संगठन के कार्यालय पर गणेश पूजा जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा ने की। ब्राह्मण समाज ने स्थानीय कार्यालय पर पर्व मनाया। डोरीलाल शर्मा, महोदव शर्मा, दीनदयाल पाराशर, योगेश गोस्वामी, दीनदयाल शर्मा, मौजूद थे।


सौंख। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणेश चतुर्थी पर कुम्हेर रोड स्थित कार्यालय पर पौधरोपण किया। साकेत अग्रवाल, जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा, डॉ.गजेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, हीरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed