{"_id":"6a174eff87f969f7cb02b7d7","slug":"funeral-of-defender-of-democracy-held-with-state-honours-mathura-news-c-369-1-mt11018-147075-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
मथुरा। माकपा के वरिष्ठ नेता, सीटू के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी काॅमरेड विशंभर दयाल शर्मा का 26 मई को बीमारी के चलते निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। उनके निधन से वामपंथी संगठनों, मजदूर आंदोलनों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
काॅमरेड शर्मा का अंतिम संस्कार ध्रुव घाट पर राजकीय सम्मान एवं गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। उनके बड़े पुत्र गोपाल प्रसाद शर्मा (मास्टर) ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में सामाजिक, पारिवारिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
वक्ताओं ने काॅमरेड विशंभर दयाल शर्मा के मजदूर, किसान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संघर्ष काे हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एडवोकेट, माकपा जिला सचिव काॅमरेड टिकेंद्र शाद, पूर्व जिला सचिव डॉ. डीसी वर्मा, भाकपा के पूर्व जिला सचिव शिवदत्त चतुर्वेदी, किसान सभा जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, मजदूर नेता कैलाश वर्मा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी गिर्राज किशोर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार मथुरा एवं गार्ड ऑफ ऑनर के जवान भी मौजूद रहे। संवाद