{"_id":"690666c29d5d5993b40ffd1d","slug":"funeral-for-a-businessman-father-and-son-mathura-news-c-161-1-mt11010-100242-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कारोबारी पिता-पुत्र की अंत्येष्टि, हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कारोबारी पिता-पुत्र की अंत्येष्टि, हर आंख हुई नम
गौरा नगर स्थित दिनेश बीड़ी वालों के घर के बाहर एकत्रित लोग। संवाद
Link Copied
वृंदावन। नामी-गिरामी बीड़ी कारोबारी दिनेशचंद्र अग्रवाल और उनके बेटे नरेश अग्रवाल का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में जिलेभर के कारोबारी पहुंचे। व्यवसायी परिवार में हुई घटना से हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
पिता और भाई की मौत की खबर मिलने पर दिनेश बीड़ी के नाम से अपने कारोबार को कई प्रदेशों में चमका चुके दिनेशचंद्र अग्रवाल जैसे की अपने घर आए तो पिता और छोटे भाई के शव को एक साथ रखा देखकर बिलख उठे। उनके सिर पर हाथ रखने वाले पिता और कंधों पर हाथ रखकर हमेशा साथ देने की कहने वाला भाई छोड़कर ऐसा जाएगा, यह कभी सपने में भी नहीं सोचा था। पिता-पुत्र का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ तो मोक्षधाम में मौजूद लोगों को कलेजा मुंह को आ गया। परिवार के लोगों का रुदन देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। गौरा नगर कॉलोनी में शुक्रवार की रात को मामूली सी बात पर पिता सुरेशचंद्र अग्रवाल का अपने मंझले बेटे नरेश से विवाद हुआ था। उन्होंने बेटे को शराब पीने से रोका था। इसके बाद नरेश ने पिता को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कई बार पहले भी पिता पुत्र में इसी बात को लेकर विवाद हो चुका था। लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि शराब की लत दोनों की मौत की वजह बन जाएगी। परिजन अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। उन पर दु:खों का ऐसा पहाड़ टूटा जिससे पूरा परिवार ही लड़खड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।