फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Funds allocated by the Municipal Corporation for construction in council schools fall short

Mathura News: परिषदीय स्कूलों में निर्माण के लिए दिया निगम का धन पड़ गया कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Funds allocated by the Municipal Corporation for construction in council schools fall short
वृंदावन। कोतवाली के पीछे परिषदीय विद्यालय की लंबे समय के बाद नगर निगम ने सुध ली है। कई दशकों के बिना छत के चल रहे स्कूल के बच्चों को छत मिलने जा रही है, लेकिन स्कूल के सुदृढीकरण के लिए निगम द्वारा जारी धनराशि ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। दस धनराशि से स्कूल के सिर्फ दो कक्षाओं की छत का ही निर्माण संभव है, जबकि तीन कक्षाएं बिना छत की हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी टपकने से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कोतवाली के पीछे सरकारी लाल बहादुर शास्त्री प्राथमिक विद्यालय के पांच कक्षाओं में छत नहीं है। उनमें पुरानी टिनशेड लगी होने के कारण छेद होने से बरसात के समय पानी टपकता है। कक्षों में बच्चों का पढ़ना मुश्किल हो जाता है। स्कूल की प्रधान अध्यापिका के आग्रह पर नगर निगम ने राज्य वित्त से नो लाख रुपये स्कूल की मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत किए। निगम द्वारा मरम्मत का कार्य शुरु हो गया है। इसमें कई दशक पुराने स्कूल के दो कक्षाओं की छतों का निर्माण चल रहा है, जबकि तीन कमरों में भी छत नहीं है। प्रधानाध्यापिका ने एक बार फिर नगर निगम से स्कूल की शेष बचे कक्षाओं की छतों के निर्माण की मांग की है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर निगम द्वारा स्कूल की मरम्मत और जो कमियां हैं, उसे दूर करने के लिए कार्य शुरु किया गया है। इसके बाद भी यदि और कार्य की आवश्यकता होगी तो शेष मरम्मत कार्य के लिए धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed