फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   From calls to the colony

Mathura News: कॉल से लेकर कालोनी तक पीछा.. तीन माह तक की बैंककर्मी दंपती की रेकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
From calls to the colony
मथुरा। सपा अल्पसंख्यक सभा से जुड़े नेता ने महिला बैंककर्मी और उसके अधिकारी पति की तीन माह तक रेकी की। उनके सोशल एकाउंट से निजी जानकारी लेकर पति की कई झूठी शिकायतें कराकर दबाव बनाने का भी प्रयास किया था। पीड़ित कार्रवाई न होने पर अब ऊपर शिकायत करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

सपा नेता ने महिलाकर्मी का नंबर हासिल कर उसे गलत कॉल किए थे। जब नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया तो वह व्हाट्सएप मैसेज भेजे। जवाब नहीं मिले तो सपा नेता बैंक तक पहुंच गया। बैंक में सपा नेता को महिलाकर्मी ने अभद्र व्यवहार पर जमकर फटकारा था। अन्य कर्मचारियों ने भी उसे खरी-खोटी सुनाई। इसके बावजूद उसने महिला को संदेश भेजकर भैयाजी से कहकर आईएएस बनवाने का प्रलोभन दिया। इसके बाद परेशान बैंककर्मी और उसके अधिकारी पति ने कोतवाली में लिखित शिकायत की।
विज्ञापन

सपा नेता करीब तीन माह से दंपती की की रेकी कर रहा था। उसने ऑफीसर कालोनी के गार्डों से उनकी दिनचर्या के समय पूछे। उनकी निजी गाड़ियों के रिकॉर्ड तक जुटाए। एक रात देर तक सपा नेता को ऑफीसर कालोनी में गार्ड और अधिकारियों ने बेवजह घूमते हुए पकड़ लिया था। यहां उसे जमकर फटकार लगाकर भगा दिया था। बताते हैं कि सपा नेता ने महिला और उसके पति के सोशल अकाउंट खंगालकर उनकी निजी जानकारियां जुटा लीं थी। इनके आधार पर कथित पत्रकार से अधिकारी पति की कई झूठी शिकायतें कराई। आरोप है कि सभी आरोप झूठे और दंपती पर दबाव बनाने को लगाए थे। सपा नेता ने इसे स्वीकार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बैंककर्मियों ने भी बनाई दूरी
सपा नेता के व्यवहार से अन्य बैंककर्मी महिला भी परेशान थीं। तीन माह से कोई महिलाकर्मी उससे बात नहीं कर रही। वह महिलाकर्मियों के प्रति गलत आचरण रखता था। बैंक और कालोनी में सार्वजनिक फटकार और पुलिस शिकायत के बाद भी सपा नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed