फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Free ration will now be distributed in the district only till May 20

Mathura News: जिले में अब 20 मई तक ही बांटा जाएगा मुफ्त राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Free ration will now be distributed in the district only till May 20
मथुरा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत मई माह के राशन वितरण में बदलाव किया है। रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में निशुल्क राशन वितरण की तिथि बदल गई है। अब 25 मई की बजाय 20 मई तक ही मुफ्त राशन बांटा जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व में राशन वितरण की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई थी, लेकिन अब इसे 20 मई कर दिया गया है। अंत्योदय कार्डधारक को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल समेत कुल 35 किलो राशन मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलेगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 4.66 लाख राशन कार्ड हैं, जिसमें 17.93 लाख यूनिट राशन उपभोक्ता ले रहे हैं। डीएसओ ने कार्डधारकों से कहा कि वह 20 मई से पहले राशन की दुकानों पर जाकर राशन ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed