फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fraudulently claim insurance money accused arrested

Mathura News: बीमा क्लेम हड़पने की साजिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
fraudulently claim insurance money accused arrested
नौहझील। थाना पुलिस ने बीमा कंपनी से लाखों रुपये का क्लेम हड़पने के लिए रची कार चोरी की साजिश का पर्दाफाश किया है। सामने आया है कि आरोपियों ने अपनी कार को गायब कर चोरी की झूठी कहानी बनाई, लेकिन पुलिस की जांच और साक्ष्यों के आधार पर पूरा षड्यंत्र खुल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कार को बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मामले की शुरुआत 10 जून को हुई, जब सकतपुर निवासी संतोष कुमार अपने भाई की वैगनआर कार लेकर नौहझील-बाजना रोड स्थित शिवा ढाबा पहुंचा। कुछ समय बाद उसने अपने भाई उमेश कुमार को सूचना दी कि ढाबे से कार चोरी हो गई है। उमेश कुमार ने थाना नौहझील में कार चोरी की लिखित तहरीर दी। घटना की जांच में थाना पुलिस जुट गई। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद व्यापक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का अभियान चला। पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर के दायरे में 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद एक एक कर मामले में परतें खुलती चली गईं। जांच के दौरान पता चला कि कार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इमरान मिस्त्री की दुकान पर छिपाया गया है। जहां कार की पहचान मिटाने के लिए नंबर प्लेट और अन्य बदलाव किए गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कार का बीमा 26 जून को समाप्त होने वाला था। बीमा अवधि खत्म होने से पहले आरोपी झूठा मामला दर्ज कराकर बीमा कंपनी से क्लेम लेना चाहते थे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने नौहझील-गौमत मार्ग स्थित गांव प्रह्लादगढ़ी के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से का भी बरामद की गई है। एसआई हरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संतोष कुमार, जय सिंह, इमरान मिस्त्री, समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed