{"_id":"69e67b92bb03ce3c790a8d07","slug":"fraud-of-70-lakhs-under-the-pretext-of-land-worth-crores-mathura-news-c-412-1-mt21004-7269-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: करोड़ों की जमीन के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: करोड़ों की जमीन के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राधापुरम एस्टेट निवासी विनीत कुमार मौर्य ने बताया कि उन्होंने और उनके साझीदार अश्वनी कुमार ने वर्ष 2014 में नगला रामताल निवासी महीपाल भास्कर और अजयपाल भास्कर से मौजा सुनरख बांगर स्थित जमीन (खसरा सं. 108) खरीदने का सौदा तय किया था। उन्होंने समय-समय पर आरोपियों को करीब 70 लाख रुपये का भुगतान किया। आरोप है कि आरोपियों ने जालसाजी करते हुए जमीन का कुछ हिस्सा अन्य लोगों को बेच दिया। जब पीड़ित ने जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे।
पीड़ित ने 25 दिसंबर 2025 को अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने न केवल पैसे देने से मना कर दिया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने इस मामले में विजय प्रताप, दीपक कुमार, शिवम, नीलम, अजय पाल भास्कर, श्याम बाबू, भगत सिंह, अंजली, कप्तान सिंह, प्रीती, प्रेमपाल और चंदन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।