{"_id":"5d94f7638ebc3e01622a2980","slug":"fraud-ker-vip-dershan-karane-wala-pakda-mathura-news-agr408753418","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन के लिए भक्तों को ठगने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन के लिए भक्तों को ठगने वाला पकड़ा
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस ने पकड़ा कान्हा के भक्तों से ठगी करने वाला जालसाज नीरज।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर हो रही ऑनलाइन बड़ी ठगी का खुलासा हुआ है। ठग हरियाणा के पलवल में बैठकर देश भर के श्रीकृष्ण भक्तों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। उसके शिकंजे में आम लोगों ही नहीं, वीआईपी और बड़े व्यवसायी भी आ चुके थे। गूगल पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर वह वीआईपी दर्शन की बुकिंग करता था। बुकिंग के बाद लोगों का नंबर ब्लैक लिस्ट कर देता था। लोगों को फंसाने के लिए वह उन्हें मंदिर परिसर में ही ठहराने की सुविधा का झांसा देता था। बुधवार को उसे पकड़ लिया गया।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वीआईपी दर्शन की अभिलाषा रखने वाले हजारों भक्तों को मंदिर परिसर में ही ठहरने की सुविधा के आकर्षण ने ऐसा खींचा कि लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे थे। जालसाज नीरज शर्मा उर्फ सोनू निवासी गांव पेलक, चांदहट (पलवल) इसके लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालकर 550 रुपये में वीआईपी दर्शन और ठहरने के लिए 1250 रुपये में कमरे की बुकिंग करता था। रकम खाते या फिर पेटीएम से वसूल करने के बाद श्रद्धालुओं के मोबाइल को ब्लैक लिस्ट में डाल देता था। इसका शिकार देश के मुंबई, दिल्ली, पुणे, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान आदि राज्यों के श्रद्धालुओं हुए तो कई ने इसकी शिकायत श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से की।
इसके बाद जन्मस्थान के विशेष कार्याधिकारी विजय बहादुर ने ठग की थाना गोविंद नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को जालसाज नीरज को पकड़ लिया गया। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, एसआई मदन सिंह ने जालसाज को पकड़ा है। जालसाज ने एक माह में सैंकड़ों श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की ठगी की है। इस गैंग की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
कई बार जन्मस्थान आया जालसाज
मथुरा। कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा करने वाले जालसाज ने करीब एक माह पहले गूगल पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर डाला था। होम पेज पर उसने शैंलेंद्र उर्फ शैलेष पांडेय का नाम अंकित किया गया। इस्तेमाल नाम और आईडी सभी फर्जी थे। इस होम पेज पर मोबाइल नंबर डालने से पहले उसने कई बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी किए। यहां उसने मथुरा की मजदूर महिला की आईडी भी हासिल कर ली थी, उसी आईडी पर उसने मोबाइल का सिम खरीदा था। फिर इसी नंबर को गूगल पर उपयोग किया। उसने पंजाब नेशनल बैंक पलवल (हरियाणा) में खाता खुलवाया और पेटीएम नंबर पर भी भुगतान की सुविधा रखी। भुगतान होने पर श्रद्धालु का मोबाइल ब्लैक लिस्ट में डाल देता था।
ठगी का शिकार हुए आगरा के श्रद्धालु ने सचिव को दी जानकारी
मथुरा। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए आगरा के ललित प्रजापति ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के व्हाट्सएप पर यह शिकायत दर्ज कराकर पूरी जानकारी दी। इसके बाद सचिव ने जालसाज से खुद बातचीत करके वीआईपी दर्शन के लिए बुकिंग कराई। सचिव ने मथुरा के एक व्यक्ति से भी ऐसी ही बुकिंग कराई। उनसे भी पैसे मांगे गए थे। सुबूत एकत्रित करने के बाद सचिव ने इस जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा।