फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fraud being committed by creating a fake ashram website

Mathura News: आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर की जा रही धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fraud being committed by creating a fake ashram website
मथुरा। वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित दुर्गा प्रसाद धानुका चेरिटेबल ट्रस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी की जा रही है। आश्रम के नाम से बुकिंग तक की जा रही हैं। इस संबंध में फर्जी वेबसाइट संचालक के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आश्रम के प्रतिनिधि विजय कुमार रिणवां ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनके ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक गतिविधियां, धार्मिक के साथ सामाजिक कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन

आश्रम का प्रधान कार्यालय भी वृंदावन में स्थित है। कुछ दिन पहले जानकारी में आया है कि दुर्गा प्रसाद धानुका आश्रम, वृंदावन के नाम से एक फर्जी वेबसाइट संचालित है। इसमें उनके आश्रम के फोटोग्राफ्स आदि इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। वेबसाइट से अनुयायियों द्वारा दान में दी गई धनराशि भी ली जा रही है। आश्रम में कमरों की बुकिंग आदि फर्जी तरीके से कराई जा रही है। उन्होंने जांच के बाद इस वेबसाइट के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed