फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four people died while one is in critical condition due to Eco car collided with tree in Mathura

Mathura Accident News: पेड़ से टकराई ईको कार, चार लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 May 2023 11:51 AM IST
सार

Mathura Accident News: मथुरा में ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
four people died while one is in critical condition due to Eco car collided with tree in Mathura
Mathura Accident News: पेड़ से टकराई ईको कार, चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ईको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोंगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसंसे बनवाने जा रहे थे

हादसा राया थाना क्षेत्र के बलदेव रोड पर हुआ। यहां बलदेव निवासी कुछ लोग ईको कार में सवार होकर ड्राइविंग लाइसंसे बनवाने के लिए मथुरा जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। 

विज्ञापन

हादसे में इन लोगों की हो गई मौत

स्थानीय लोगों ने कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अचल, आकाश निवासी गांव आगई, थाना बलदेव और योगेश, अंकित निवासी कस्बा दाऊजी, थाना बलदेव को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज ने UPSC में हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत

सीएम ने भी जताया किया दुःख 

वहीं सैंकी निवासी गांव आंगई, थाना बलदेव की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। खबर पाकर घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। घटना से गांवों में मातम छाया हुआ है। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुःख व्यक्त किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed