फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four lakh rupees cheques were given to the dependents of the children who died due to roof collapse

Mathura News: छत गिरने से मृतक बच्चों के आश्रितों को दिए चार-चार लाख रुपये के चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees cheques were given to the dependents of the children who died due to roof collapse
कोसीकलां। दिल्ली गेट पर करीब एक माह पूर्व मकान की छत गिरने से मृतक बच्चों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्रदेश सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

12 अगस्त को निकासा स्थित हाजी मांगा की बिल्डिंग में एक कमरे की छत अचानक गिर जाने से 6 लोग घायल हो गए थे। जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने मृतक बच्चों के आश्रितों की आर्थिक सहायता के लिए चार-चार लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को निकासा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने चेक वितरण किया। धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलना और उसकी सहायता करना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, जाहिद कुरैशी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed