Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four died in road accident

Mathura News: सड़क हादसे में चार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Four died in road accident
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा-राधाकुंड मार्ग पर सोमवार शाम मघेरे स्थित हनुमान मंदिर के पास कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के थे। वे गांव से होली खेलने के लिए जा रहे थे। वहीं मंदिर के पास ही किसी वाहन की टक्कर से झांसी निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा ने बताया जैंत थाना क्षेत्र के गांव तोष निवासी 25वर्षीय हेमंत पुत्र बिरजा ठाकुर, हुकुम सिंह पुत्र मेघश्याम ठाकुर 36 वर्ष व महेश पुत्र बल्लभ पंडित 28 वर्ष बाइक से होली खेलने जा रहे थे। शाम करीब चार बजे मघेरे स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही कार से टकरा गए। मौके पर तीनों की मौत हो गई। कार सवार लोग घायल हो गए। वहीं झांसी के जिला मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी चंद्रभान कुशवाह 46 वर्ष की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन




बाइकों की भिड़ंत में दंपति घायल
मथुरा। गोवर्धन जा रहे बाइक सवार दंपति में तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है । सोमवार करीब 3 बजे गोवर्धन रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। फरह के गांव ओल निवासी वंश पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ बाइक से गोवर्धन जा रहे थे। कुम्हेर की ओर से आ रहे बाइक सवार ऊंचागांव निवासी हरिओम की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई lचौकी प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि बाइकों को जब्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत
मथुरा। दिल्ली जा रहे युवक-युवती की बाइक जमुनावता चौराहा के पास डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना मगोर्रा के गांव मल्हू निवासी मोहित (20) पुत्र श्यामवीर सिंह सोमवार सुबह करीब 10 बाइक से महिला मित्र गांव तसिया निवासी रश्मि (22) पुत्री झम्मन प्रसाद को मथुरा छोड़ने के लिए जा रहा था। गोवर्धन होकर मथुरा जाने के दौरान करीब 11:30 बजे गांव जमुनावता चौराहा के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई l पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जा रहा है युवती दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दोनों का देर रात अंतिम संस्कार किया गया । गोवर्धन थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद




बाइक विद्युत खंभे से टकराई, एक की मौत
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनियंत्रित बाइक विद्युत खंभे से टकरा गई, जिसमें एक की मौत वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया है। रविवार देररात मिठ्ठौली-बाजना मार्ग पर पंकज पुत्र वीर नारायण निवासी गांव मथाना थाना खैर जिला अलीगढ़ व रविंद्र पुत्र चरण सिंह बहन के घर से लौटकर गांव बिरजूगढ़ी आ रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। जिसमें पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रविंद्र घायल हो गया। घायल का इलाज नोएडा के निजी अस्पताल में चल रहा है। चौकी प्रभारी मानागढ़ी आलोक मिश्रा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद




डिवाडर से टकराई बाइक,सवार की मौत
मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत माइलस्टोन-93 पर तेज रफ्तार कार डिवाडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। होली पर नोएडा से आगरा जा रहे सवार की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। सवार जैकी यादव निवासी ककरिया, पोस्ट अंगोठा, जिला मैनपुरी की मौत हो गई। जाबरा टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद




ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
राया। मंगलवार को हाथरस मार्ग पर ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव.को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवम 28 वर्ष पुत्र वीरू सल्कुर रोड़, तबेला गढ़ी हाथरस भांजे समीर निवासी कैलाश नगर, हाथरस के साथ गोवर्धन परिक्रमा देने जा रहा था। राया-हाथरस मार्ग पर कोयल के पास ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई और समीर घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने परिचालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed