{"_id":"65a4a9b96efa320155041da3","slug":"forty-passengers-injured-in-collision-between-two-buses-on-yamuna-expressway-in-mathura-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, 40 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर, 40 यात्री घायल
Mon, 15 Jan 2024 09:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:13 AM IST
सार
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 40 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह 3 बजे सवारी उतारने के लिए रुकी नोएडा की ओर जा रही बस में पीछे में दूसरी बस टकरा गई। थाना राया क्षेत्र के माइल स्टोन 110 पर हुए इस हादसे में दोनों बसों में सवार 40 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बसों में से एक मुरैना से सराय काले खां जा रही थी। माइल स्टोन 110 के पास यह बस एक्सप्रेस-वे पर सवारियां उतारने के लिए रुकी। इसी बीच कानपुर के भोगनीपुरा से बदरपुर बार्डर दिल्ली जा रही बस कोहरे के कारण पीछे से खड़ी बस में टकरा गई। हादसे के वक्त बसों में सवार यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे और दुर्घटना के बाद घायल यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायलों को विभिन्न वाहनों और एंबुलेंसों से जिला अस्पताल व अन्य चिकित्सालयों में भिजवाया। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन
आने-जाने वालों से गुहार लगाते दिखे घायल
राया। स्थान -यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 110। वक्त- अल सुबह 3 बजे। घना कोहरा व ठंड के बीच कंपकंपाते हुए घायल यात्री राहगीरों से बचाव की गुहार लगाते दिखे। पर, कोई भी मदद के लिए नहीं आया। मदद को आई तो स्थानीय पुलिस। जब पुलिस पहुंची तो यात्री अपनी जान बचाने के लिए आते जाते लोगों से गुहार लगाते दिखे। चारों ओर चीख-पुकार मची थी। लहुलूहान हालत में कुछ अपने स्वजनों और सामान को एकत्रित करते भी दिखे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों और एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय व राया में प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया।
विज्ञापन
आभूषण व रुपये से भरा बैग बरामद
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो बसों टक्कर के बाद मुरैना से दिल्ली जा रहे एक यात्री का बैग गायब हो गया। बैग में 3 लाख रुपये के आभूषण और 62 हजार रुपये का मोबाइल फोन था।जिसे पुलिस ने खोजकर यात्री को सौंप दिया। यात्री सत्य नारायण कुशवाह निवासी सराय झूला, मुरैना ने बताया कि हादसे के वक्त वह बस में सो रहा था। दुर्घटना के बाद वह अचेत हो गया। होश आया तो बस पलटी हुई थी। मौके पर पुलिस भी आ चुकी थी। उसने अपने सामान के संबंध में पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने पूछताछ कर यात्री का बैग खोज निकाला।
गाड़ियाें को रोकने लिए टाॅर्च व इंडीकेटर का लिया सहारा
राया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद एक बस डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं दूसरी बस पलट गई। इस कारण कई वाहन टकराने बच गए। घने कोहरे के बाद भी एक्सप्रेस-वे पर वाहन तेजी गति से दौड़ते नजर आए। एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद तेज गति से आ रहे वाहनों को रोकने के लिए बाइकों का इंडीकेटर और टॉर्च आदि का सहारा लिया। इसके बाद भी कई वाहन पलटी बस से टकराने से बाल-बाल बचे। संवाद
हादसे में घायल यात्रियों की सूची
1. प्रहलाद पुत्र रामबाबू निवासी सैलपुरा थाना देवराहट, कानपुर देहात
2.अमन पुत्र शिवमंगल निवासी ,,
3. नीलम पत्नी आशीष निवासी ,,
4. शशि शर्मा पुत्र धनश्याम निवासी जोरा, थाना जोरा, मुरैना
5. श्रीमती शोभा पत्नी मंगल निवासी सैलपुरा, मुरैना
6. चालक रामवीर निवासी हथावरी राजाकेेंद्र, धौलपुर राजस्थान
7. अब्दुल हमीद पुत्र हसन खान महरौली दिल्ली
8. कमल किशोर पुत्र जसवंत सिंह निवासी विलगांव मुरैना
9. मोहम्मद सुहैल पुत्र साबिर निवासी मुरादगंज औरया
10. मोहम्मद उजाला पुत्र रजा निवासी न्यू दिल्ल्ी
11. इमरान पुत्र समुशुदद्दीन निवासी तिरवागंज कन्नौज
12. शिवमंगल पुत्र रामबाबू निवासी सेलपुरा कानपुर देहात
13. धीरज त्रिपाठी पुत्र हरगोविंद निवासी थमनुआ यश बरौर कानपुर देहात
14. कलूटी पत्नी रामे निवासी नकटपुर धौलपुर राजस्थान
15. पूनम पत्नी चन्द्रशेखर निवासी भाऊपुर बिधूना औरेया
16. राहुल पुत्र हरिबाबू निवासी दिल्ली ,हालत गंभीर
17. आकांक्षा पत्नी प्रहलाद निवासी भाऊपुर थाना बिधूना औरया
18. शाहीन पत्नी शान मोहम्मद निवासी शहाजपुरा कानपुर देहात
19. संजीव पुत्र शिवचरन निवासी भरथना जनपद इटावा
20. धनश्याम पुत्र रमेशचन्द्र निवासी जोरा थना जोरा जिला मुरैना
21. सत्य प्रकाश कुशवाह पुत्र दर्शन लाल सराय झूला मुरैना
22. मोहम्मद सौहिब पुत्र साबिर निवासी दल्लेनगर अजीतमल निवासी कोतवाली औरेया
23. अजय पुत्र सोबरन सिंह निवासी निवासी बाड़ी धौलपुर
24. रिन्कू पुत्र साहब सिंह निवासी सोनीखेड़ा तातपुर आगरा
25. संतोष पुत्र मुन्ना लाल ,,
26. सचिन पुत्र गोपाल ,,
27. गुंजन देवी पत्नी महेश डोरेली ग्वालियर
28. कृष्णा पुत्र महेश ,,
29. राम शंकर पुत्र कालका प्रसाद निवासी पौरेसा थाना महुआ मुरैना
30. रती राम कुशवाह पुत्र हरकांड निवासी पंचौली मुरैना
31. मुनेश चंद्र पुत्र बजोरी लाल निवासी मनिया जिला धौलपुर
32. मौनू पुत्र छोटे निवासी निवासी खिरौरा सिंदौली मुरैना
33. अजय तौमर पुत्र ओमवीर सिंह निवासी जिमनी मुरैना
34. परमाल पुत्र हाकिम सिंह निवासी जहानपुर मनिया
35. राजू भदौरिया पुत्र हाकिम सिंह निवासी मुरैना
36. सम्बोदेवी पत्नी अब्दुल हमीद निवासी इस्लामपुर दिल्ली
37. धीरज पुत्र गोविंद निवासी धनुआ कानपुर
38. बृजेश पुत्र मलखान निवासी सावरिया सिविल लाइन मुरैना