{"_id":"695579cab79361629d033d6d","slug":"former-teachers-win-cricket-match-at-shriji-baba-saraswati-vidya-mandir-mathura-news-c-369-1-mt11002-140523-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व आचार्यों ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व आचार्यों ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व और वर्तमान आचार्यों के बीच क्रिकेट का मैत्री मैच हुआ। इसे पूर्व आचार्यों की टीम ने जीता।
शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अजय शर्मा, प्रबंधक प्रो. तेजपाल सिंह तथा प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार सारस्वत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
टॉस विद्यालय के पूर्व उपप्रधानाचार्य राकेश चतुर्वेदी ने कराया। टॉस जीतकर वर्तमान आचार्यों टीम के कप्तान सुशील शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्व आचार्यों की टीम ने कप्तान हरेश सिंह के नेतृत्व में 11 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूर्व आचार्य हेमंत उपाध्याय ने 24 गेंदों में 39 रन की आकर्षक पारी खेलकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। गिरीश तोमर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान अमित चतुर्वेदी, हेमंत उपाध्याय, सुरेश, दीपक, सुखदेव, केके शर्मा, प्रेम शंकर, निर्मल सिंह राणा, राघवेंद्र सिंह, नवीन वार्ष्णेय, प्रहलाद सारस्वत, नीलेन्द्र यादव, भूपेंद्र गौतम मौजूद रहे।