फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former President Ram Nath Kovind in Vrindavan today

Mathura News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वृंदावन में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Former President Ram Nath Kovind in Vrindavan today
वृंदावन। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मंदिरों की नगरी वृंदावन से पुराना लगाव रहा है। वह तीसरी बार वृंदावन आएंगे और मंदिरों के दर्शन करेंगे। इससे पूर्व वे देश के राष्ट्रपति एवं बिहार के राज्यपाल के पद पर रहते हुए वृंदावन आ चुके हैं।
विज्ञापन

परिवार सहित आ रहे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। पुलिस प्रशासन से इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। दोपहर 12 बजे वह वृंदावन के होटल विवांता में पहुंच जाएंगे। शाम छह बजे श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां से प्रेममंदिर जाएंगे। फिर धानुका आश्रम में रासलीला कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। अगले दिन आठ अगस्त को सुबह रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचेगे। उसके बाद रुक्मिणी विहार में सिग्नेचर वृंदावन धाम का शुभारंभ करेंगे। वहां शाम को राम कथा में पहुंचेगे। वहां से इस्कॉन मंदिर जाएंगे। अगले दिन नौ अगस्त को व्यजयंती आश्रम में कथावाचक पुंडरीक महाराज से मिलेंगे। यहां से राधारमण मंदिर, निधिवन और सेवा कुंज में दर्शन को पहुंचेगे।
विज्ञापन

रामकृष्ण सेवाश्रम के सह सचिव स्वामी कालीकृष्णानंद ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में शारदा ब्लॉक का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया था। इस दौरान वह सपत्नी सविता कोविंद के साथ आए थे। इससे पूर्व उन्होंने बिहार के राज्यपाल पद पर रहते हुए अस्पताल में हृदय रोगियों की सुविधा के लिए निर्मित कैथ लैब का भी लोकार्पण किया था। उन्होंने कहा कि अब तीसरी बार वे अपने वृंदावन प्रवास के दौरान सेवाश्रम आएंगे। उनके आगमन की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed