फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Former Pradhan will be charged for irregularities in MNREGA works

Mathura News: मनरेगा कार्याें में गड़बड़झाला करने पर पूर्व प्रधान से होगी वसूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan will be charged for irregularities in MNREGA works
मथुरा। राया की ग्राम पंचायत ककरारी में करीब आठ लाख रुपये के मनरेगा व पंचायत कार्यों में गड़बड़झाला करने पर पूर्व प्रधान से रकम वसूली की जाएगी। जांच अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट सीडीओ का सौंपी है। जांच के दौरान सात कार्यों में कई अनियमितता पाई गईं।
विज्ञापन

ग्रामीण रेशम पाल सिंह ने शिकायत में बताया है कि 2017 से लेकर 2022 तक ग्राम पंचायत ककरारी में मनरेगा एवं पंचायत निधि के तहत 39 कार्य कराए गए थे। उनका आरोप है कि इनमें से सात कार्य ऐसे हैं जो धरातल पर हुए ही नहीं हैं। उन्होंने पूर्व प्रधान पर करीब आठ लाख रुपये का गड़बड़झाला करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर सीडीओ मनीष मीना ने मामले की जांच करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान कार्यों में कई अनियमितताएं मिलीं। पूर्व प्रधान ने कई कार्यों को दस्तावेजों में दर्शाकर मनरेगा व पंचायत निधि का भुगतान करा लिया, लेकिन जांच में जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखी। सात कार्यों में से एक भी कार्य नहीं कराए गए। जांच अधिकारी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। मामले को लेकर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया है कि अगर विकास कार्यों की जांच में अनियमितता पाई गई हैं तो नियमानुसार रकम की वसूली कराई जाएगी। वहीं सीडीओ मनीष ने बताया है कि जांच रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जांच अधिकारी ने मेरा पक्ष जाने बिना ही जांच की है। उन्होंने वहां जांच की जहां मैंने कार्य ही नहीं कराए थे, जिस जगह पर कार्य कराए गए हैं वहां किसी ने जांच करने की जहमत नहीं उठाई है। डीएम को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखने का समय मांगा है।
- लेखराज सिंह, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत ककरारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed