{"_id":"67143cb222744d766907ea04","slug":"former-mla-accused-of-embezzling-money-court-orders-investigation-mathura-news-c-369-1-mt11009-119688-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पूर्व विधायक पर रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पूर्व विधायक पर रुपये हड़पने का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पूर्व विधायक कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर पर 87 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कहा है कि दबाव बनाने पर 50 लाख रुपये तो वापस कर दिए पर बाकी रकम नहीं दे रहे हैं। व्यक्ति ने कोर्ट का सहारा लिया है। कोर्ट ने सीओ सिटी को प्रकरण की जांच कर 14 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
थाना क्षेत्र के राधापुरम स्टेट निवासी प्रशांत अग्रवाल ने कोर्ट में दी अर्जी में बताया है कि वह सिटी सेंटर मॉल में मां की रसोई का संचालन करते हैं। यहां गरीब लोग खाना खाने आते हैं। इसी जगह पूर्व विधायक प्रदीप माथुर का भी आना-जाना था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में प्रदीप ने गोवर्धन रोड स्थिति प्रताप बाग की फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर जमीन बेचने के नाम पर उनसे से 87 लाख 50 हजार ले लिए। इसके बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री की गई न ही रुपये लौटाए गए। हालांकि 50 लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने परेशान होकर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दो छवि कुमारी ने सीओ सिटी को आदेश दिए हैं कि प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दें।
सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा किसी से कोई पैसे का लेन-देन नहीं है। पार्टी में कद ऊंचा होने वाला है, इसलिए इस तरह की साजिश रची जा रही है।
- प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक