फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   forjERY IN marksheet

हाईस्कूल की परीक्षा देते पकड़े उम्रदराज 11 परीक्षार्थी

Fri, 28 Feb 2020 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
forjERY IN marksheet
मथुरा/वृंदावन। जोनल मजिस्ट्रेट और जेडी आगरा की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बृहस्पतिवार को कारब में हाईस्कूल के शैक्षिक रिकार्ड में अपनी उम्र कम दर्ज कराने के लिए परीक्षा दे रहे 11 छात्र पकड़े गए हैं। इनके पास मौजूद मिले आधार कार्ड भी फर्जी हैं। संबंधित परीक्षार्थियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और इनका पंजीकरण करने वाले विद्यालयों के खिलाफ मान्यता आहरण की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। जेडी आगरा डॉ. मुकेश अग्रवाल को शिकायत मिली कि आदर्श कृषक इंटर कॉलेज कारब में ऐसे अनेक छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जो देखने में उम्रदराज लग रहे हैं, लेकिन रिकार्ड के में उनकी उम्र सामान्य छात्रों के समान ही है।
विज्ञापन

इस पर जोनल मजिस्ट्रेट सचिव एमवीडीए ईश्वरचंद्र और जेडी ने केंद्र पर पहुंचकर छात्रों की जांच की। इस दौरान ऐसे 11 संदिग्ध परीक्षार्थी मिले। इनके आधार कार्ड भी फर्जी थे। इस स्थिति में जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को संबंधित छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं, जबकि डीआईओएस को इस पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए इनका फर्जी कागजातों के आधार पर पंजीकरण करने वाले विद्यालयों की मान्यता आहरण की कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने किसान इंटर कॉलेज सौंख खेड़ा का निरीक्षण किया। यहां सब ठीक मिलने पर वो अन्य केंद्रों पर चले गए। सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र में 39528 पंजीकृत छात्रों में से 34999 ने परीक्षा दी। बनवारी लाल इंटर कॉलेज सैदपुर में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed