{"_id":"624b0a0e389d9666393b5d81","slug":"foreign-devotees-vacating-the-flat-after-the-strength-of-the-police-administration-mathura-news-mtr515525166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन की शख्ती के बाद फ्लैट खाली कर रहे विदेशी भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन की शख्ती के बाद फ्लैट खाली कर रहे विदेशी भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वृंदावन में रह रहे रूसी दंपती के जेल जाने के बाद रशियन इमारत में रहने वालों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं। पुलिस की मुनादी और प्रशासन की सख्ती के बाद इमारत में फ्लैट लेकर लोग अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कार्रवाई के डर से कई विदेशी भक्त यहां से पलायन कर गए जबकि कई परिवार अभी यहां रह रहे हैं।
पिछले दिनों मूल रूप से रशिया के रहने वाले बिल्डिंग प्रबंधक रोमानोमा योरोस्लाव व उनकी पत्नी नतालिया क्रिवोनासोवा को पुलिस ने टूरिस्ट वीजा अवधि खत्म होने और जांच को गई पुलिस से मारपीट एवं पुलिस की वर्दी फाड़ने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद मथुरा प्रशासन द्वारा रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रशियन इमारत को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव व सीओ सदर प्रवीण मलिक ने इमारत पर पहुंचकर लोगों से जल्द से जल्द खाली करने को कहा। प्रशासन ने रशियन इमारत को अवैध घोषित करते हुए फ्लैटों में रह रहे लोगों को खाली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को वृंदावन पुलिस ने मुनादी करते हुए लोगों से फ्लैट खाली करने के आदेश दिए। रशिया के एक परिवार ने बिल्डिंग को खाली कर दिया। परिवार ने ई-रिक्शा में अपना जरूरी सामान भरा और किराए के मकान में जाकर शरण ली। स्कावाकोव ने बताया कि उन्होंने अपना सब कुछ दांव पर रखकर 40 लाख रुपये में यहां फ्लैट लिया था, लेकिन आज हमें यह खाली करना पड़ रहा है।
अपने को ठगा महसूस कर रहे लोग
रूसी दंपती ने कागजों में हेराफेरी कर कई लोगों को रशियन इमारत में फ्लैट बिक्री कर दिए। कई लोग तो ऐसे में जिन्होंने अपने जीवन भर की कमाई को फ्लैट को खरीदने में लगा दिया। उनका कहना है कि वह यहां ठाकुरजी का भजन करने के लिए आए थे। अगर फ्लैट खाली करा दिए तो कहा जाएंगे। इस्कॉन के भक्त मनसादास का कहना है कि पांच वर्ष पहले उन्होंने 27 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। उस समय उन्हें सब्जबाग दिखाए गए। कहा गया था कि उन्हें एक वक्त का भोजन भी मिलेगा। लेकिन बाद में सब सपने जैसा हो गया। अब फ्लैट खाली करने की नौबत आ गई है। फ्लैट खाली हो गया तो वह कहां जाएंगे।