फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Food Safety Department raids cheese plants, many plants sealed

खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लांटो पर छापा, कई प्लांट सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raids cheese plants, many plants sealed
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद के कई क्षेत्रों में पनीर प्लांट पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान गंदगी की अनदेखी पर कई प्लांट सील किए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने कोसीकलां में संचालित गोयल डेयरी एवं भोला डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोयल डेयरी संचालक पनीर, घी निर्माण का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके प्लांट में काफी मात्रा में गंदगी पाई गई। इस पर डेयरी बंद करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोयल डेयरी से घी तथा पनीर एवं भोला डेयरी से पनीर का एक एक सैंपल संग्रहीत किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम चंद्रपाल के पनीर प्लांट पर पहुंची। पनीर प्लांट संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस अवैध रूप से संचालित प्लांट को सील कर दिया गया। साथ ही प्लांट पर मानकों को ताक पर रखकर पनीर का निर्माण किया जा रहा था। प्लांट को सील करते हुए संदेह के आधार पर पनीर, दूध, रिफाइंड ऑयल एवं सफेद रंग के अपमिश्रित पदार्थ का एक-एक नमूना जांच के लिए लिया। साथ ही काफी मात्रा में खराब हो चुके पनीर एवं दूध को मौके पर नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र में व्यापारियों से वार्ता कर निर्देश दिए गए की कोई खाद्य कारोबारी मिलावटी एवं एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों का विक्रय नहीं करेगा। साथ ही निरीक्षण के दौरान संदेह होने पर दूध, दही एवं पेड़ा के 4 सैंपल संग्रहीत किए गए। टीम ने छाता में संचालित फुटकर शराब विक्रेताओं के ठेकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठेका संचालक खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

उन्हें तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, डॉ. शैलेंद्र रावत, डॉ. सोमनाथ, देवराज सिंह, मुकेश कुमार, नंदकिशोर, ताराचंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed