{"_id":"68c71e8a8b129ed9fb023f88","slug":"food-items-made-from-sugar-and-refined-flour-are-harmful-for-teeth-mathura-news-c-369-1-mt11002-135952-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चीनी और मैदा से बनी खाद्य सामग्री दांतों के लिए घातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चीनी और मैदा से बनी खाद्य सामग्री दांतों के लिए घातक
विज्ञापन
दांत दर्द से परेशान व्यक्ति का परीक्षण करते दंत चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार।
मथुरा। जिले में लोगों की दांतों की सफाई को लेकर लापरवाही अब गंभीर रूप लेती जा रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 मरीज दांतों की समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं। चीनी और मैदा से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन भी लोगों के दांतों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसमें बिस्कुट, मिठाइयां, चॉकलेट, पेस्ट्री आदि प्रमुख हैं। ये पदार्थ दांतों पर चिपक जाते हैं और बैक्टीरिया को पनपने का मौका देते हैं, इससे कैविटी के साथ ही दांत खराब हो जाते हैं।
जिला अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पहले लोग खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करते थे, लेकिन आज लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। सुबह दांतों को साफ करते हैं, लेकिन रात को दांतों को साफ किए बिना ही सो जाते हैं। ऐसे में दांतों में खून, मवाद, कीड़े लगने की बीमारी हो जाती है। गुटखा और तंबाकू के सेवन से भी दांतों और मुंह में कई तरह के संक्रमण हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को शुरू से ही दांतों की देखभाल की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा लोग ब्रश को दांतों पर सीधे घिसते हैं, जबकि दांतों को ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर की ओर ब्रश से साफ करना चाहिए।