फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Food Department team gets four thousand kg of Peda destroyed in Mathura

गंदगी में बन रहे मथुरा के पेड़े: खाद्य विभाग की टीम ने 4100 किलो कराए नष्ट, जांच के लिए भेजे नाै सैंपल

Mon, 03 Aug 2026 10:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 03 Aug 2026 10:03 PM IST
सार

मथुरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दाैरान गंदगी में मिठाई का भंडारण मिलने पर चार किलो से अधिक पेड़े नष्ट करा दिए। टीम ने नाै नमूने भी जांच के लिए भेजे।

विज्ञापन
Food Department team gets four thousand kg of Peda destroyed in Mathura
खाद्य विभाग की टीम ने नष्ट कराए पेड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रुक्मिणी विहार स्थित एमवीडीए के फ्लैट सहित कई स्थानों पर गंदगी में बड़ी मात्रा में भंडार किए जा रहे पेड़े एवं मिल्क केक को नष्ट कराया। इसके अलाव कई क्षत्रों में घेवर एवं मिठाई के नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हलचल मच गई। वहीं बलदेव में भी टीम ने दुकानों में मिठाई के नमूने लिए। नष्ट कराई मिठाई की कीमत लगभग 6.27 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रुक्मिणी विहार के सेक्टर-3 स्थित एमवीडीए ब्लाक 23 में किराये पर ले रखे फ्लैट में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे पेड़े के 4 और मिल्क केक का 1 नमूना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मिठाई कारोबारी के मकान पर छापा मारकर वहां बोरों पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत आवश्यक विवरण अंकित न होने के कारण मौके पर मौजूद लगभग 4000 किलो पेड़ा और 100 किलो मिल्क केक को जेसीबी की मदद से जमीन में गड्ढा कर नष्ट कराया, जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अधिकारियों ने बताया कि मिठाई कारोबारी ने किराये पर फ्लैट लेकर यहां गोदाम बना रखा था। जो कि आगामी त्योहार पर माल खपाने वाला था। इसके बाद टीम ने सुनरख बांगर में मिठाई कारोबारी के गोदाम में छापा मारकर पेड़ा, मिल्क केक और खोआ का 1-1 नमूना संग्रहित किया। यहां भी गंदगी में रखे लगभग 100 किलो पेड़ों को नष्ट कराया गया। जिनकी कीमती लगभग 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने बल्देव स्थित दुकान से घेवर का एक नमूना लिया।

टीम ने कुल 9 नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं और मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती और रीना शर्मा आदि शामिल रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed