{"_id":"691a27f99fa209fd4d056380","slug":"fog-slows-down-train-speed-mathura-news-c-369-1-mt11016-138684-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी रेलों की रफ्तार: लंबी दूरी की 10 ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी रेलों की रफ्तार: लंबी दूरी की 10 ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर भारत में कोहरे और धुंध ने रेल संचालन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार कम होती दृश्यता को देखते हुए रेल प्रशासन ने लंबी दूरी की ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में घना कोहरा ट्रैक पर विजिबिलिटी को प्रभावित करता है। जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाना आवश्यक होता है।
निरस्त हुई ट्रेनें
अजमेर-सियालदाह ट्रेन संख्या 12988, 12987, आगरा फोर्ट से लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 12180, 12179 और आगरा कैंट से होशियारपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 11905, 11906 को तीन महीने के लिए निरस्त किया है। इसके अलावा नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जाने वाली ट्रेन संख्या 12280, 12279 और मथुरा से हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेन 12177, 12178 को आंशिक निरस्त किया है। पूर्णकालिक निरस्त ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। संवाद