{"_id":"69befb8c72aff4ce4f0e6cfb","slug":"flower-bungalows-will-be-set-up-at-the-thakur-shri-banke-bihari-temple-starting-march-29-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102054-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुगंधित पुष्पों के बंगले में विराजमान होकर शीतलता पाएंगे आराध्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुगंधित पुष्पों के बंगले में विराजमान होकर शीतलता पाएंगे आराध्य
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 29 मार्च से फूल बंगले सजाए जाएंगे। अधिक मास होने के कारण इस बार आराध्य एक माह अधिक फूल बंगले में भक्तों को दर्शन देंगे। वहीं अब ठाकुरजी का बंगला सजवाने के लिए भक्तों को दस गुना शुल्क मंदिर कार्यालय में जमा करना होगा।
गर्मियों के दिनों में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए सुगंधित पुष्पों के बंगले में विराजमान किया जाता है। ठाकुरजी की इस प्राचीन सेवा परंपरा में श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड प्रबंध समिति ने व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए हैं। गत वर्ष तक भक्तों द्वारा सेवायत के माध्यम से 15 हजार का रुपये शुल्क जमा किया जाता था। इसे अब समिति ने दस गुना बढ़ाकर एक लाख 51 हजार रुपये कर दिया है। कार्यालय द्वारा इसकी रसीद दी जाएगी। इस दौरान चौक में फूल बंगला सजाने के लिए रेलिंग को हटाया जाएगा। हालांकि भक्तों को रेलिंग के बीच से ही आराध्य के दर्शन होंगे। व्यवस्था में किए गए बदलाव के नोटिस को मंदिर के द्वारों पर चस्पा कर दिया गया है।
30 दिन अधिक सजेंगे फूल बंगले
इस बार अधिक मास होने के कारण आराध्य के फूल बंगला के दर्शन एक माह अधिक हो सकेंगे। 29 मार्च को कामदा एकादशी पर ग्रीष्म ऋतु का पहला फूल बंगला सजाया जाएगा। इसके बाद निरंतर 137 दिन मंदिर में ठाकुरजी फूल बंगला में विराजमान होंगे। 12 अगस्त हरियाली अमावस्या को ऋतु का आखिरी बंगला सजाया जाएगा। समिति के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि सामान्य तौर पर 108 दिन मंदिर में फूल बंगला सजाए जाते हैं। अधिक मास होने के कारण इस बार 137 दिन बंगले सजेंगे।