फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Floods worsened the situation, rain increased the heartbeat

Mathura News: बाढ़ से बिगड़े हालात, बारिश ने बढ़ाई धड़कनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Floods worsened the situation, rain increased the heartbeat
गांव हंसगंज में मिट्टी से भरी बोरियां लगाकर बांध बनाते ग्रामीण।
मथुरा। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से लगातार ऊपर बढ़ने पर जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और कई गांव टापू बन गए हैं। ग्रामीण अपने गांव की सुरक्षा के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगा रहे हैं, ताकि गांव में पानी न घुसे, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज है कि ग्रामीणों की कोई भी जुगाड़ काम नहीं कर रही है। रविवार को तड़के चार बजे से चार घंटे हुई तेज बारिश ने और खतरा बढ़ा दिया है। इससे लोगों को धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जमुनापार के गांव हंसगंज के लोग बीते दो दिन से बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के चारों ओर लगाने का काम कर रहे हैं। पानी का बहाव तेज होने से ग्रामीणों का यह प्रयास विफल साबित हो रहा है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि इस कार्य के लिए गांव के लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी बांट ली है। कोई रात में पानी की निगरानी कर रहा है तो कोई बोरियों में मिट्टी भरकर गांव के किनारे बांध लगा रहा है। हालांकि गांव के कुछ हिस्से में लोगों के मकान तक यमुना का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

इधर, जयसिंहपुरा, यमुना खादर समेत कई क्षेत्रों में तीन-तीन फीट पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, रविवार शाम को प्रयाग घाट का यमुना जलस्तर खतरे के निशान 166.14 मीटर से बढ़कर 166.21 मीटर दर्ज किया गया है, जो बीते 24 घंटे में सात सेंटीमीटर अधिक है। बीते सप्ताह से इसी तरह धीरे-धीरे लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे लोगों की भी धड़कनें बढ़ रहीं हैं। सिंचाई विभाग अपर खंड के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि रविवार शाम को हथिनीकुंड से 65854 क्यूसेक और ओखला से 53801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गोकुल बैराज से एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed