फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five thousand years old plays of Lord Krishna come alive

Mathura News: जीवंत हुई पांच हजार साल पुरानी श्रीकृष्ण की लीलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Five thousand years old plays of Lord Krishna come alive
मथुरा। ब्रज रज उत्सव के पांचवें दिन शनिवार को पांच हजार साल पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं जीवंत हो उठीं। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की नृत्य नाटिका श्रीकृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडाल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहता है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजरज उत्सव का आयोजन धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर किया जा रहा है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा श्रीकृष्ण लीला नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने अतिथि कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


श्रीराम भारतीय कला केंद्र के निदेशक पद्मश्री शोभा दीपक सिंह के संचालन में नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने श्रीकृष्ण के मनमोहक बचपन के आनंदमय दिन, वयस्क बनने के दौरान उनकी शरारतें, प्रकृति के साथ उनका रोमांस और जीवन वाली हर चीज के प्रति उनकी करुणा, अंततः मानव आराधना के स्तर को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत इस नृत्य नाटिका में पारंपरिक भारतीय नृत्य शैलियों का उपयोग करते हुए भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर महाकाव्य महाभारत में भागीदारी तक उनके जीवन को दर्शाया गया। करीब ढाई घंटे के इस नाटक में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।


इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने ब्रज की लोककला का प्रस्तुतिकरण किया। ब्रज की प्रसिद्ध भजन गायक प्रतिभा सिंह, खुशी गोस्वामी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। राजेश शर्मा को लोकगीत लोकनृत्य ने ब्रज संस्कृति के रंग को और गहरा कर दिया। मधुकर के भजनों के स्वर ब्रजरज उत्सव पंडाल में गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed