फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five students of Government School Lohavan won

Mathura News: राजकीय विद्यालय लोहवन के पांच छात्रों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five students of Government School Lohavan won
मथुरा। शिक्षा कायाकल्प छात्रवृत्ति परीक्षा में 193 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें से 30 परीक्षार्थियों का चयन हुआ है। इन्हें 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। जो छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में मददगार साबित होगी। एक ही विद्यालय के पांच छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षा कायाकल्प छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हर वर्ष कक्षा 8वीं उत्तीर्ण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम पांच छात्र-छात्राओं के नाम जिले में शिक्षा कायाकल्प द्वारा लिए जाते हैं, इसके बाद विद्यालयों से प्राप्त सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें 30 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल लोहवन के पांच छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसमें ज्वाला, ऋतिक, यशराज, गोविंद और आकांशा ने बाजी मारी। अब इन्हें 5100 रुपये कक्षा 10वीं तक और तदोपरांत 7100 रुपये की छात्रवृत्ति न्यास द्वारा दी जाएगी। जिससे ये छात्र अपनी पढ़ाई में प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता सक्सेना ने बताया कि पहले भी लोहवन विद्यालय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलती रही है। इस वर्ष पांचों छात्रों ने सफलता हासिल की है। इनको 14 सितंबर को यह राशि वितरण की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed