{"_id":"68beb4f9b9c976a341090741","slug":"five-people-injured-due-to-collapse-of-roof-of-house-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भरभराकर गिरी मकान की छत...मच गई चीखपुकार, तीन बच्चों समेत पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भरभराकर गिरी मकान की छत...मच गई चीखपुकार, तीन बच्चों समेत पांच लोग हुए घायल
Mon, 08 Sep 2025 04:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 08 Sep 2025 04:20 PM IST
सार
मकान की छत ढहने से चीखपुकार मच गई। तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों को इलाज जारी है।
विज्ञापन
मकान की छत गिरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में फरह के गांव झुडावई में बीती रात मकान की छत ढहने से 5 लोग घायल हो गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव झुडावई के ही ऑफिसर सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। रविवार रात्रि में लोग उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिये बैठे थे। तभी घर के ही कुछ बच्चे खेलते हुए छत पर पहुंच गए। जैसे ही बच्चों खेलने लगे, तो जर्जर छत के पत्थर चटक कर गिरने लगे।
नीचे बैठे लोग बाहर निकल पाते, तब तक पूरी छत भरभरा कर नीचे गिर गई। बच्चे भी छत के मलबे के साथ नीचे गिर गए। परिजनों ने घायलों को बाहर निकाला। तुरन्त उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरह ले आए, जहां से डाॅक्टरों ने उनको जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे में अनीता (20) काजल (12) संतोष (14) कायरा (3) शिवानी (19) घायल हो गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन