फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Five people, including the district president of the Hindu Mahasabha, are under house arrest in Agra.

Mathura News: हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सहित पांच आगरा में नजरबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five people, including the district president of the Hindu Mahasabha, are under house arrest in Agra.
वृंदावन। पुलिस ने छह दिसंबर को शौर्य दिवस से पहले ही अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों को आगरा स्थित उनके घर ही पर नजर बंद कर दिया है। पुलिस ने नजर बंद करने से पहले नोटिस जारी कर मथुरा न आने की हिदायत दी है। पुलिस की इस कार्रवाई पर हिंदूवादियों ने सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट कर रोष व्यक्त किया। उन्होंने ऐलान किया है कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले टीएमसी विधायक ने यदि मस्जिद की नींव रखी तो वह उसे कब्र में दफनाएंगे।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सोशल मीडियो पर वीडियो जारी कर बताया के आगरा स्थित उनके आवास पर शौर्य दिवस से पहले शुक्रवार सुबह पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। उनके साथ ही हिंदू महासभा प्रवक्ता संजय जाट, मीना दिवाकर, बृजेश भदोरिया, मनीष पंडित पर भी नजर रखी जा रही है। उन्हें नोटिस जारी कर शौर्य दिवस पर मथुरा न आने की सख्त हिदायत दी है। जिलाध्यक्ष ने वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया है। साथ ही ऐलान किया है कि टीएमसी विधायक द्वारा 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा की गई है। यदि विधायक ने मस्जिद की नींव भी रखी तो उसके वह कब्र में दफनाया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी पुलिस की नजर बंदी के बाद पश्चिम बंगाल भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed