{"_id":"64db64ec7b40ecfbaf05c6d4","slug":"young-man-died-after-falling-from-tree-in-firozabad-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार
Tue, 15 Aug 2023 05:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 05:55 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पेड़ पर चढ़े युवक का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
पेड़ (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र के मेवली गांव की है। गांव निवासी सोमेश खेत की तरफ गया हुआ था। यहां वह एक पेड़ पर चढ़ गया। पैर फिसलने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। वह उसे उठाकर घर की तरफ भागे। साथ ही परिजन को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
इधर, सूचना पाकर परिजन भी मौके की तरफ भागे। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।