{"_id":"64db7f14ae5b971a820e32e3","slug":"five-killed-and-many-injured-due-to-collapse-of-old-building-near-banke-bihari-temple-in-vrindavan-mathura-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल
Tue, 15 Aug 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2023 07:05 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास पुरानी बिल्डिंग ढह गई। हादसे में पांच की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन
Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास ढह गई पुरानी बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। मंदिर से महज 200 मीटर पहले एक जर्जर मकान की पहली मंजिल बारिश के चलते ढह गई। हादसे में श्रीबांके बिहारी के दर्शन को आए पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में तीन कानपुर, एक देवरिया और एक वृंदावन की स्थानीय महिला है। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत-बचाव के कार्य में जुटी है। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा शाम करीब 5.45 बजे हुआ। स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने के चलते बाहरी जिलों-प्रदेशों के श्रद्धालुओं की यहां भारी संख्या में भीड़ पहुंची थी। इधर, काफी देर से बारिश भी हो रही थी। श्रीबांके बिहारी मंदिर से 200 मीटर पहले दुसायत मोहल्ला (स्नेह बिहारी मंदिर के पास) वृंदावन निवासी विष्णु बाग वाला का वर्षों पुराना दो मंजिला मकान है। यह मकान हाल में आई यमुना में बाढ़ की वजह और पहले से जर्जर होने की वजह से गिरासू हालत में खड़ा था।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: आजादी के जश्न में डूबी तीर्थनगरी, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को किया गया नमन

मंगलवार को आई बारिश ने मकान के ऊपरी माले पर बना छज्जे और छत की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया। इसके नीचे खड़ी 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- स्वाधीनता दिवस: वृंदावन में लाखों भक्तों ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन, जयकारों से गुंजायमान हो उठा नगर
यह भी पढ़ेंः- स्वाधीनता दिवस: वृंदावन में लाखों भक्तों ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन, जयकारों से गुंजायमान हो उठा नगर
इसके अलावा घायलों में 14 वर्षीय खुशीपाल पुत्र मनोज निवासी फरिया, फिरोजाबाद, 30 वर्षीय अनामिका पत्नी राहुल निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका इंक्लेव, फरीदाबाद शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंः- Agra: अस्पताल में दवाएं कम...डॉक्टर लिख रहे महंगी वाली, आदेश के बाद भी जेनेरिक दवाएं नहीं लिखते
यह भी पढ़ेंः- Agra: अस्पताल में दवाएं कम...डॉक्टर लिख रहे महंगी वाली, आदेश के बाद भी जेनेरिक दवाएं नहीं लिखते