फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fishes dying due to lack of oxygen in the water of Kusum Sarovar

Mathura News: कुसुम सरोवर के पानी में ऑक्सीजन की कमी के कारण मर रहीं मछलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fishes dying due to lack of oxygen in the water of Kusum Sarovar
राधाकुंड (मथुरा)। कुसुम सरोवर में पिछले एक सप्ताह से छोटे-बड़े जलचर मर रहे हैं। मछलियों के मरने से उठने वाली दुर्गंध से यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटकों को जहां परेशानी हो रही है वहीं स्थानीय लोग परेशान हैं। उनमें आक्रोश पनप रहा है। पर्यटक स्थल कुसुम सरोवर के सौंदर्यीकरण पर राज्य सरकार पिछले एक दशक में करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। बावजूद इसके सरोवर के जल से उठने वाली दुर्गंध से निजात नहीं मिल पाई है। इससे आसपास रहने वाले साधु-संत गिरिराज परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतें होती हैं। विभागीय अधिकारियों को भी जलचरों की मौत की चिंता नहीं है। जबकि कुसुम सरोवर ऐतिहासिक धरोहर है और पुरातत्व विभाग के अधीन संरक्षित है। कुसुम सरोवर में मछलियों का मरना पहली बार नहीं है। पिछले साल भी काफी संख्या में मछलियां मरी थीं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। उत्तम शर्मा ने बताया कुसुम सरोवर में पिछले एक सप्ताह से मछलियां मर रही हैं। बताया जा रहा है कि सरोवर में मछलियों के मरने का कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी होना है। ऐसा पिछले वर्ष भी हुआ था।
विज्ञापन


-दो वर्ष पहले मत्स्य विभाग की टीम बुलाई गई थी। उनके द्वारा बताया गया पानी में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण मछलियां मर रही हैं। कुसुम सरोवर के जल में चूना डलवाया जा रहा है। जिससे जल साफ हो जाएगा और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाने से मछलियों की जान बचाई जा सकेगी।
विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, मंडल आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed