फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   first cyber police station of district will open in Govardhan thana area of Mathura

Mathura: साइबर शातिरों के गढ़ में खुलेगा पहला साइबर थाना, हाईटेक संसाधनों और साइबर एक्सपर्ट पुलिस से होगा लैस

Wed, 27 Sep 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 04:00 PM IST
सार

मथुरा में साइबर शातिरों के गढ़ में पहला साइबर थाना खुलेगा। यह हाईटेक संसाधनों और साइबर एक्सपर्ट पुलिस से लैस होगा। इसके लिए जमीन चिन्हित हो गई है। 

विज्ञापन
first cyber police station of district will open in Govardhan thana area of Mathura
साइबर थाना (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में साइबर शातिरों का गढ़ कहे जाने वाले गोवर्धन के हथिया गांव में जिले का पहला साइबर थाना खुलेगा। वैसे तो साइबर थाना रेंज स्तर पर खोला जाता है। मगर, मथुरा के साइबर शातिरों से निपटने के लिए इसे यहां भी खोला जा रहा है। दो बीघा जमीन चिन्हित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। जमीन और थाना निर्माण के लिए बजट जारी होते ही यहां काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


हथिया गांव में आए दिन पुलिस की दबिश होती है। यहां के साइबर शातिरों ने देश के कई हिस्सों के लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। तीन माह पहले पुलिस और गांव के सभ्य लोगों के बीच पंचायत तक हुई थी। इसमें पंचायत ने साफ कहा था कि जो भी युवा इस अपराध में पकड़ा जाएगा, उस पर मुकदमे से अलग पंचायत जुर्माना भी लगाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया गंदा काम; अब ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक संसाधनों से लैस होगा थाना

साइबर थाने में हाईटेक कंप्यूटर के साथ ही सॉफ्टवेयर होंगे, जिनके जरिये साइबर शातिरों को ट्रैक किया जा सकेगा। तकनीक में महारत हासिल पुलिस महकमे से चुनिंद अफसर, कर्मियों को यहां तैनाती दी जाएगी। इस थाने के खुलने के बाद लोगों को साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगरा की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। 

थाने पर आने वाले साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्तियों को त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सहायता प्रदान करना, फ्रॉड होने पर हैकर की आरोपी की खाते को सीज कराना, सोशल मीडिया संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना, थाने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों के विवेचकों को तकनीकी सहायता प्रदान करना, साक्ष्य संरक्षण, साक्ष्य विश्लेषण एवं साक्ष्य संकलन करना,   साइबर अपराध से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र की जांच कर मुकदमा दर्ज करना होगा। 

यह भी पढ़ेंः- आगरा डीएम के तेवर सख्त: प्रदूषण पर अधिकारियों की क्लास, बोले-अवार्ड जेब में रखो, धूल-धुआं रहित क्षेत्र चाहिए

साथ ही साइबर अपराध में संलिप्त, प्रयुक्त मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर, फर्जी नाम, आईडी पर खोले गए बैंक खातों में दिए गए मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराने की कार्रवाई करेंगे। लोगों को जागरूक करने को अभियान भी चलाएंगे। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि साइबर थाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द साइबर थाना खोल दिया जाए। ताकि साइबर संबंधी अपराध के मुकदमे यहां दर्ज हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed