फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing over money transaction, nephew injured

Mathura News: रुपयों के लेनदेन में की फायरिंग, भतीजा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Firing over money transaction, nephew injured
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव बिरजापुर में शुक्रवार की रात को दो भाइयों में रुपयों के लेनदेन में झगड़ा हो गया। आरोप है कि छोटे भाई ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे उसका भतीजा गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि गांव बिरजापुर निवासी सत्यपाल और सुशील के बीच में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। सत्यपाल ने हाल ही में अपनी जमीन बेची है। इसमें सुशील अपनी हिस्सेदारी के रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। रात को सुशील लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर सत्यपाल के घर पहुंच गया। उसने घर के बाहर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सत्यपाल के पुत्र हिमांशु (8) की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही व पुलिस को देख फायरिंग करने वाला भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed