फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Firing in Amla Sultanpur ground fight, two injured

आंवला सुल्तानपुर जमीनी झगड़े में हुई फायरिंग, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Firing in Amla Sultanpur ground fight, two injured
टाउनशिप। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव आंवला सुल्तानपुर में जमीन के झगड़े में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव आंवला सुल्तानपुर (यौरा) निवासी हुकमा ने 6 वर्ष पहले रमेश के यहां अपना खेत गिरवी रख दिया था। इस संबंध में रिलायंस पेट्रोल पंप पर 29 जून को पंचायत हुई थी। पंचायत ने फैसला किया था कि हुकमा रमेश को 20 दिन के अंदर 15 लाख रुपये दे देगा तो रमेश हुकमा के खेत को वापस कर देगा। अगर हुकमा 20 दिन के अंदर 15 लाख रुपये नहीं देता है तो रमेश हुकमा को 3,25000 रुपए देकर खेत का बैनामा करा लेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को हुकमा का बेटा महीपाल किसी काम से रमेश के घर के सामने से होकर जा रहा था। तभी रमेश ने महीपाल को टोक दिया, कुछ देर बाद दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई। महीपाल ने झगड़े की सूचना अपने पिता हुकमा को दे दी। कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। रमेश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में महीपाल व विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर रिफाइनरी पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस को देख कर रमेश पक्ष के लोग मौके पर से भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि अभी किसी ने घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed