{"_id":"68bee0f8139c17a20b00e152","slug":"firing-between-two-parties-in-road-dispute-in-mathura-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में टकराव...मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में टकराव...मारपीट और फायरिंग से फैली दहशत; देखें वीडियो
Mon, 08 Sep 2025 08:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:20 PM IST
सार
मथुरा में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के बाद फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में टकराव के बाद फायरिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के बलदेव के गांव मगना में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गांव मगना के छीतर सिंह व पूरन सिंह में काफी समय से रास्ते को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। सोमवार को दोपहर में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हुई।

Trending Videos
छीतर सिंह ने छत और सड़क पर से पिस्टल से फायरिंग कर दी। इसमें दूसरे पक्ष के लोग बाल-बाल बचे। फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
घटना की वीडियो भी सामने आया है। पूरन सिंह ने आरोप लगाया है कि छीतर सिंह ने छत व सड़क से फायरिंग कई बार की है। सीओ संजीव राय ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद में मारपीट हुई है। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली है। आवश्यक कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की जा रही है।