{"_id":"661dabed521648a69f0b1c44","slug":"fire-broke-out-in-transformer-cable-power-failure-mathura-news-c-369-1-mt11006-112115-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रांसफॉर्मर की केबल में लगी आग, गुल हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रांसफॉर्मर की केबल में लगी आग, गुल हुई बिजली
विज्ञापन
मथुरा। विश्राम घाट मंडी के नजदीक ट्रांसफॉर्मर की केबल में बंदर कूदने की वजह से आग लग गई। इससे विश्राम घाट सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। निगम कर्मचारी लाइन को सही करने की कवायद में जुटे रहे।
घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। मंडी में लोगों की भीड़भाड़ मौजूद थी। तभी एक बंदर ट्रांसफॉर्मर की केबल के ऊपर कूदा। इससे ट्रांसफॉर्मर की केबल में फाॅल्ट हुआ और आग लग गई।
ट्रांसफॉर्मर के किनारे लगी फेंसिंग भी आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें तेज होती देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बंदर कूदने की वजह से केबल में फाॅल्ट होने के बाद आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। केबल की मरम्मत का काम किया जा रहा है। देररात तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
-सतेंद्र यादव, अवर अभियंता-विश्राम घाट