{"_id":"68a36c17e434f386bb09afee","slug":"fire-broke-out-in-the-store-room-due-to-electrical-short-circuit-mathura-news-c-369-1-mt11009-134467-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विद्युत शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विद्युत शॉर्ट सर्किट से स्टोर रूम में लगी आग
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के चौबिया पाड़ा में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से मकान में बने स्टोर रूम में आग लग गई। स्टोर रूम से धुंआ निकलते देख दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
लुधियाना गली में रहने वाले जितेंद्र तोमर ने बताया कि उनके मकान में प्रथम तल पर स्टोर रूम बना है। इसमें विभिन्न प्रकार का सामान रखा रहता है। रविवार रात को शॉर्ट सर्किट से अचानक स्टोर रूम में आग लग गई। उस समय वह दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ मौजूद थे। मकान से धुंआ उठता देख उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। फायर लीडिंग अफसर विनोद शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। करीब 25-30 हजार रुपये का सामान जलकर रख हो गया। हालांकि गनीमत रही कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।