{"_id":"69e7c52af5281081ca0bdad4","slug":"fire-broke-out-farmer-yard-causing-losses-worth-millions-mathura-news-c-412-1-mt21013-7285-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: किसान के अहाते में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: किसान के अहाते में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
फोटो 2: आग लगने से जला इंजन व भूसा
सौंख। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बछगांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक किसान के अहाते में रखे भूसे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दो इंजन और ट्रैक्टर समेत गेहूं की बोरियां जल गईं। गांव वालों ने किसी तरह तालाब में इंजन लगाकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक काफी नुकसान हो गया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
गांव बछगांव निवासी किसान गुड्डा सिंह के अहाते में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लगी। आग की लपटें और धुआं देख गांव वालों मौके पर इकट्ठा हो गए। किसान गुड्डा सिंह भी पहुंच गए। थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पास के तालाब में इंजर लगाकर आग पर पानी डाला। हालांकि कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी ने भी आग पर पानी डाला।
गुड्डा सिंह ने बताया कि आग लगने से दो इंजन, एक ट्रैक्टर, 120 कुंटल भूसा, 40 कुंटल गेंहू, उपले, लकड़ी, तिरपाल, रस्सी का बंडल आदि जल गए। अहाते में लगी टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने ने बताया कि जल्द ही किसान के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की शासन को भेजी जाएगी। किसान के भाई पप्पू सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।