फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire breaks out in a pile of thermocol; black smoke causes suffocation

Mathura News: थर्माकोल के ढेर में लगी आग, काले धुएं से घुटा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a pile of thermocol; black smoke causes suffocation
कोसीकलां। नवीपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में खाली प्लॉट में पड़े थर्माकोल में आग लगने से आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान में काला धुआं उठता देखकर आसपास के लोग वहां लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को पहले किसी बड़े प्रतिष्ठान या मकान में आग लगने की आशंका हुई, लेकिन मौके पर पहुंचने पर खाली प्लॉट में थर्माकोल और कूड़े के ढे़र जलते दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि नवीपुर क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र में संचालित टायर प्लांट से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है। अब खाली प्लॉट में थर्माकोल और कूड़ा जलने से स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीण रिषी चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण और कूड़ा जलाए जाने की समस्या से कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed