{"_id":"6ad99cc744947b6df90abb66","slug":"fire-breaks-out-at-newly-shifted-sbi-branch-in-mathura-major-incident-averted-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एसबीआई की नई शाखा में तड़के लगी आग, बिजली के पैनल जले; समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एसबीआई की नई शाखा में तड़के लगी आग, बिजली के पैनल जले; समय रहते पाया काबू
Thu, 22 Oct 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:49 AM IST
सार
मथुरा के तरौली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे बिजली के पैनलों में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की है, जबकि वास्तविक कारण और नुकसान का पता जांच के बाद चलेगा।
विज्ञापन
एसबीआई में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय स्टेट बैंक की तरौली शाखा में बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बैंक में लगे बिजली के पैनलों में लगी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। हालांकि, घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी वास्तविक जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक की यह शाखा करीब पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड पर नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर शाखा शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद आग लगने की इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।